लिवर क्यों है पोषण के लिए जरूरी,

 लिवर क्यों है पोषण के लिए जरूरी

हम जब कोई चीज खाते हैं, तो डाइजेस्टिव सिस्टम इसे तुरंत छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ना शुरू कर देता है। इसके बाद ये आहार खून के सहारे हेपाटिक पोर्टल सिस्टम के जरिए लिवर तक पहुंचता है। लिवर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि को अलग करता है और शरीर की जरूरत के अनुसार इसे अलग-अलग अंगों को पहुंचाता है। ये कुछ पोषक तत्वों को स्टोर कर लेता है, ताकि इसे एनर्जी की तुरंत जरूरत होने पर इस्तेमाल कर सके। अगर किसी स्थिति में लिवर को काम करने में समस्या आती है, तो ये भोजन के द्वारा लिए गए पोषक तत्व शरीर को ठीक से नहीं मिल पाते हैं। इसीलिए लिवर खराब होने के कारण कुछ लोग सूखते चले जाते हैं या उनका वजन कम होने लगता है। 




शरीर से जहरीले पदार्थों को अलग करता है लिवर

शरीर में मौजूद सारा खून लिवर से होकर गुजरता है। ऐसा इसलिए होता है ताकि खून में मौजूद विषैले तत्वों और हानिकारक तत्वों यानी टॉक्सिन्स को लिवर अलग करके शरीर से बाहर निकाल सके। शरीर में खाने-पीने की चीजों के द्वारा ऐसे कई टॉक्सिन्स प्रवेश कर जाते हैं, जिनसे शरीर को नुकसान हो सकता है जैसे- पेनिसिलिन, टायलेनॉल आदि। इन टॉक्सिन्स के शरीर में रहने से ये सेल्स को डैमेज करते हैं और प्रोटीन और हार्मोन्स को नुकसान पहुंचाते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post